शिवपुरी। करैरा थाने के कलोथरा गांधी में घर में माता-पिता के संग सो रही 14 साल की बच्ची गोली लगने से घायल हो गई। अचानक गोली चलने की आवाज आई। बच्ची ने उठकर देखा तो बांये हाथ में छेद से खून बहता दिखा। करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी निराली (14) पुत्री ईमरत जाटव निवासी ग्राम कलोथरा ने मां धनिया जाटव के संग करैरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 मार्च को घर के आंगन में मां व पिता के संग सो रही थी। घर के सामने बंदूक चलने जैसी आवाज सुनाई दी। जागने पर बांये हाथ की कलाई में छेद सा दिखा। दर्द होने पर परिवार वालों को बताया। पुलिस थाने से सीधे इलाज कराने करैरा अस्पताल लाए। करैरा अस्पताल से डॉक्टर ने शिवपुरी रैफर कर दिया। पुलिस ने उक्त मामले में धारा 308 के तहत केस पंजीबद्ध कर लिया है।

गोली चलने की आवाज आई, घर में सो रही 14 साल की बच्ची के बांये हाथ में धंसी / Karera News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment