Press "Enter" to skip to content

युवती का रोका रास्ता, किया शादी के लिए प्रपोज, मना किया तो कहा तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा / Karera News

शिवपुरी। करैरा के हाािरस गांव में 19 साल की किशोरी का गांव के युवक ने रासता रोक लिया और शादी करने के लिए संग चलने की बात कहने लगा। युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। नाराज युवक ने धमकी दी कि मुझसे शादी नहीं करेगी तो तेरी कहीं शादी नहीं होने दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक 19 साल की युवती ने मां व पिता के संग करैरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 मार्च की सुबह 10 बजे अपने खेत पर जा रही थी। रासते में निचले कुएं के पास गांव का असतोक जाटव आ गया और रास्ता रोक लिया। कहने लगा कि मेरे साथ चल, मुझे तुझसे शादी करनी है। युवती ने मना किया तो उसने दाहिना हाथ पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर बोला कि तू मुझसे शादी नहीं करेगी तो तेरी कहीं शादी नहीं होदें दूंगा। चिल्लाने पर असतोक वहां से भाग गया। घर आकर मां, पिता व भाई को सारी बात युवती ने बताई। जिस पर युवती के परिजन युवक के घर पर उसे समझाने पहुंचे तो उसने कहा कि तुम्हें जो दिखाई दे वह कर लो। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!