शिवपुरी। आज सहारा इंडिया के निवेशक एसपी आफिस पहुंचे और अपनी जमा पूंजी वापस दिलाए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया। निवेशकों ने बताया कि शिवपुरी में दो एफआईआर सहारा प्रबंधन के खिलाफ और मालिक सुब्रत राय के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करवाई है। 7 हजार 500 जमाकर्ताओं लिस्ट एसपी आफिस में दी गई है। इन जमाकर्ताओं को जल्द भुगतान मिले इसके लिए एफआईआर में संबंधित आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर इनाम की राशि जारी कर दबाव बनाया जाए जिससे जमाकर्ताओं का भुगतान हो सके।
सहारा इंडिया के एजेंट साथियों पर जमाकर्ताओं का भुगतान का अत्यधिक दबाव है, उस दबाव को एजेंट साथी सहन नहीं कर पा रहे हैं और वो अपने स्तर से सहारा प्रबंधन पर समय—समय पर भुगतान के लिए प्रयास करते रहते हैं, लेकिन उनके प्रयास में पुलिस प्रशासन का सहयोग जरूरी है। इसलिए हमारी मदद कर जमा पूंजी वापस दिलवाई जाए।






Be First to Comment