सोशल साइड पर गाय को काटने वाला डाला पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाने के बीलवरा में एक युवक को सोशल मीडिया के फेसबुक पर सांप्रदायिक सद्भावना को आहत पहुंचने वाला विडियो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। बैराड़ पुलिस ने मामले में फरियादी शमशाद की शिकायत के बाद धर्मेंद्र रावत के खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। दरअसल, शमसाद और धर्मेंद्र रावत के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में आपसी बहस को लेकर झगड़ा हो गया था। इसकी रिपोर्ट दोनों पक्षों ने बैराड़ थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया। इसी झगड़े को लेकर एक पक्ष के युवक धर्मेंद्र रावत ने गाय मारने का झूठा आरोप लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष के शमशाद ने फेसबुक पर डाली। वीडियो की सीडी और एक आवेदन के माध्यम से बैराड़ थाने पर की थी। बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माता का बीलवरा निवासी एक युवक के खिलाफ धारा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।