पदमा संदीप माहेश्वरी ने संभाला नरवर नगर परिषद अध्यक्ष का पदभार / Shivpuri News

शिवपुरी। बीते रोज नरवर नगर परिषद के वार्ड पार्षद के चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष के लिए वार्ड पार्षदों ने पदमा संदीप माहेश्वरी को चुना और उन्हें अपना मत देकर अध्यक्ष बनाया। बुधवा को नवनियुक्त अध्यक्ष पदमा संदीप माहेश्वरी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर पदमा संदीप माहेश्वरी ने नगर परिषद पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की और पदभार ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के चेयरमैन जसमंत जाटव के साथ नगर परिषद के उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।