शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलारस-गुना शिवपुरी फोरलेन हाईवे स्थित लुकवासा पुलिस चौकी के सामने चेकिंग के दौरान बछड़ों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। लुकवासा पुलिस चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी की तरफ से बछड़ों से भरा एक ट्रक आ रहा है जो गुना की ओर जा रहा है। जिसमें गाय सहित बछड़े भरे हैं। सूचना के बाद तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा हाईवे पर चेकिंग लगाई गई।
मुखबिर द्वारा बताए गए ट्रक नंबर को आता देख पुलिस ने उसे रोका। ट्रक चालक से पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ, इसके बाद ट्रक की तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें गाय के 40 बछड़े भरे हुए थे। जब पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि इन गायों के बछड़ो को टोंक राजस्थान से भरकर सिवनी बूचड़खाने ले जा रहा था। पुलिस ने टोंक के इस्लामपुर के रहने वाले हकीम खान, आजाद खान, रोशन खान और श्योपुर निवासी अमरा बंजारा को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर व ट्रक को जब्त कर लिया। 40 गाय के बछड़े को लुकवासा की श्रीराम गौशाला के सुपुर्द कर दिया।






Be First to Comment