शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी में हैप्पी डेज पब्लिक स्कूल के बच्चों का एन एस एस शिविर का शुभारंभ आईटीबीपी के डीआईजी राजीव लोचन और हैप्पी डेज निदेशक गीता दीवान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, राजस्थानी लोक नृत्य एवं स्वच्छता संदेश से प्रेरक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
शिविर के शुभारंभ की घोषणा पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर आयोजन से बच्चों में साहस, समाज व देश के प्रति एकता एवं स्वयं के लिए अनुशासन का भाव जागृत होता है। एन एस एस शिविर में बच्चों को एनएसएस पाठयक्रम / गतिविधि के अतिरिक्त सैन्य कैम्प संबंधी परिचय, सैनिक दिनचर्या और बच्चों को हथियारों के बारे में जानकारी दी।






Be First to Comment