Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने पकड़ा 5 हजार का इनामी बदमाश / Shivpuri News

करैरा। करैरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसपी राजेशसिंह चंदेल व एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी जीडी शर्मा के निर्देशन में फरारी व इनामी बदमाशों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में करैरा थाना प्रभारी अमितसिंह भदौरिया ने करैरा के अपराध क्रमांक  06/22 धारा 307,34 आईपीसी में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी बदमाश अर्रू उर्फ अरविंद रावत पुत्र पहल सिंह रावत निवासी ग्राम टोरिया कला को ग्राम दावरभाट से गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी अर्रु और अरविंद रावत को गिरफ्तार करने मे पुलिस थाना करैरा के उपनिरीक्षक दीपक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह बंजारा, एएसआई जितेंद्र जाट ,आरक्षक सोनू पांडे ,आरक्षक संतोष पाठक ,आरक्षक दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!