शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम सिरसौद में उस समय हजारों मधुमक्खियों ने लोगों पर अचानक हमला कर दिया जब गांव के हजारों लोग गुरैया ढाणे पर होली पर्व पर पड़ने वाली रंग पंचमी पर नगाड़ों की आवाज़ पर झूम कर नाच गा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के झुंड से बचने लोग ईश्वर से प्रार्थना करते देखे गए । मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित कस्बे के 40 से 50 लोगों को डंक मारा। वहीं नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की जिस जगह आयोजन कार्यक्रम किया जा रहा था उस प्राचीन स्थल के मंदिर पर कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिनकी वजह से यह मधुमक्खियों की अप्रिय घटना घटित हुई। व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर लोग तरह- तरह की बातें कर रहे हैं। अब हकीकत क्या है। यह कहना मुश्किल है। सारा मामला जांच के बाद भी मालूम होगा।
होली पर बजा रहे थे नगाड़े, उधर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला / Shivpuri News




