शिवपुरी। शहर के लुधावली क्षेत्र में स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर रंग पंचमी मनाया गया। रंग पंचमी के पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता है कि इस कार्यक्रम में आज के दिन नाल उठाने के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है जहां जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के खिलाड़ी और ग्रामीण नाल उठाने की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं इसके साथ रंग पंचमी के पर्व पर लुधावली स्थित शंकर जी के मंदिर पर क्षेत्रवासियों के द्वारा लठमार होली खूब खेली जाती है लठमार होली में महिलाएं पुरुषों में लाठी भांजती है और पुरूष अपने आपको मंदिर के इर्दगिर्द बचते बचाते हैं।
आयोजन समिति के सदस्य देवीलाल ने बताया कि हर वर्ष रंग पंचमी के दिन यह कार्यक्रम शंकर जी के मंदिर पर आयोजित किया जाता है यहां दूर-दूर से श्रद्धालु नाल उठाने के लिए आते हैं उसके साथ लठमार होली का चर्चित कार्यक्रम भी यहां आयोजित किया जाता है। रंग पंचमी के दिन यह कार्यक्रम पिछले 15 से 20 वर्षों से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फिर रंग पंचमी के पर्व पर यह आयोजन किया गया है जहां बच्चे बुजुर्ग महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित हुई है।






Be First to Comment