Press "Enter" to skip to content

भाजपा ने 23 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए / Shivpuri News

र्शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्धारा 23 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्धारा कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए हैं जिसमें 23 मार्च को टीकाकरण अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा को नियुक्त किया है। 24 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस के लिए जिला मंत्री मुकेश चौहान, 28 मार्च को आयोजित कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री गगन खटीक, 29 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन, 30 मार्च को जल महोत्सव कार्यक्रम के लिए नबावसिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जैन ओमी जिला उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह 6 अप्रैल को भाजपा स्थाना दिवस बूथ स्तर पर कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम के लिए महामंत्री पृथ्वीराज जादौन को प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहकर अपनी सहभागिता देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!