शिवपुरी। मंगलवार को आयेाजित जनसुनवाई में आए मानसिंह यादव निवासी ग्राम धुंवा ने अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह बदरवास की सांईसिटी कॉलोनी में रहता है तथा मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन यापन कर रहा है। 27 जनवरी को शाम के समय भूरा, रघुराज, कमलसिंह, मानसिंह, बंटी, सुनील, रघुराज, कमलसिंह, पवन यादव ने मेरे पुत्र भरत यादव को पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया और उसे घर छोड़कर चले गए। जब मैंने बेटे की हालत बिगड़ती देखी तो तुरंत उसके पास गया तो उसने बताया कि उसे पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर पिला दिया गया है और मेरा दम घुट रहा है। हालत बिगड़ती देख मैं पुत्र को बदरवास अस्पताल लेकर गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया किंतु उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मामले को लेकर 28 जनवरी को थाने में शिकातय दर्ज करवाई थी लेकिन थाने में मेरे बताए अनुसार शिकायत दर्ज नहीं की और अप्राकृतिक मृत्यु का पंजीकरण दर्ज कर लिया। जबकि मेरे पुत्र की हत्या उक्त लोगों द्धारा की गई है। आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। इसलिए घटना की स्पष्ट जांच करवाई जाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

रंजिश के चलते कर दी पुत्र की हत्या, पुलिस ने रिपोर्ट लिखी गलत, आरोपित घूम रहे खुलेआम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment