Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय सहकारी बैंक में हुए 200 करोड़ के घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की / Shivpuri News

– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने भोपाल में सौंपा मांग पत्र

– वरिष्ठ अफसरों को बचाने का चल रहा है खेल इसलिए सीबीआई जांच जरूरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोलारस में 200 करोड़ से अधिक की राशि के घोटाले की सीबीआई की जांच की मांग की गई है। शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ नागरिक रामनिवास शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में यह पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपे गए पत्र में नगरपालिका के पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ नागरिक रामनिवास शर्मा ने शिवपुरी जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा कोलारस में लगभग 200 करोड़ से अधिक की राशि के घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि इस घोटाले में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं और इस बैंक घोटाले से सहकारिता की कार्यप्रणाली का धक्का लगा है इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

श्री शर्मा का कहना है कि कोलारस में हुए इस घोटाले से सहकारी बैंकों की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस बैंक घोटाले में निचले स्तर से कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी इतने दिनों से क्या कर रहे थे। बैंक में इतनी बड़ी राशि का घोटाला होता रहा है और वरिष्ठ अधिकारी सोते रहे। इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता है और इन वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। इसके अलावा आज भी बैंक के खाताधारक किसान और अन्य वर्ग परेशान है। इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने अपने मांग पत्र भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!