शिवपुरी। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर शहर के आदिम जाति कल्याण विभाग से आ रही है। यहां आदिम जाति कल्याण विभाग के संयोजक आर एस परिहार व बाबू अवधेश शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि संयोजक व बाबू एक छात्रावास अधीक्षक से छात्रवृत्ति के लिए आने वाले रूपयों में से 20% की रिश्वत मांग रहे थे जिसकी शिकायत अधीक्षक ने लोकायुक्त पुलिस को की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आर एस परिहार व बाबू अवधेश शर्मा को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार पोहरी में छात्रावास अधीक्षक हेमराज सहरिया ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि छात्रावास में हर महीने छात्रों की छात्रवृत्ति आती है यह छात्रवृत्ति प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से 1380 की आती है। इस बार जो बजट आया वह करीबन ₹400000 का था जिसमें संयोजक आर एस परिहार व बाबू अवधेश शर्मा द्वारा 20% कमीशन मांगा गया। लोकायुक्त ने बताया कि बाबू ने बताया कि पहले 10% कमीशन चलता था लेकिन जब पर 20% कमीशन की मांग की गई तो छात्रावास अधीक्षक ने मामले की शिकायत लोकायुक्त में की। लोकायुक्त पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आर एस परिहार व बाबू अवधेश शर्मा को रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि बाबू अवधेश शर्मा संयोजक आर एस परिहार दोनों के द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी इसलिए मामले में दोनों ही आरोपित हैं l






Be First to Comment