Press "Enter" to skip to content

होली मिलन समारोह के साथ भारत विकास परिषद शाखा के संजीव जैन बने नवीन अध्यक्ष / Shivpuri News

वर्ष 2022-23 के लिए नवगठित पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन, गणेश धाकड़ सचिव, सुकेश मित्तल कोषाध्यक्ष

शिवपुरी- कोरोना काल जैसे विपरीत हालातों में भी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की सेवाऐं निरंतर जारी रही और अब चूंकि कोरोनाकाल के हालात सामान्य है। इसे लेकर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में संस्था के नवीन अध्यक्ष के रूप में संजीव जैन को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया जबकि सहयोगी टीम के रूप में सचिव पद पर निवृत्तमान सचिव गण्ेाश धाकड़ को पुन: रिपीट किया गया है जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर सुकेश मित्तल को नियुक्त किया गया।

यहां जानकारी देते हुए प्रांत निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने बताया कि सेवा के पांच उद्देश्यों को लेकर कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी शाखा का निर्वाचन और होली मिलन समारोह स्थानीय होटल मातोश्री में बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां आगामी सत्र 2022-23 के लिए नवीन टीम के साथ पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया जिसमें प्रांत निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ सुरेन्द्र प्रधान जिला समन्वयक ग्वालियर, शाखा से निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र शर्मा ने निर्विरोध सर्वसम्मति से सहमति बनाते हुए संजीव जैन के नाम की घोषणा की गई जो कि आगामी आगामी सत्र 2022-23के लिए अपने नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारी शाखा सचिव गणेश धाकड़, शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल के साथ अपनी नवगठित टीम के साथ मिलकर सेवा भावी कार्य कर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति करेंगे। यहां आयोजित होली मिलन एवं नवीन कार्यकारिणी निर्वाचन कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन कर मां भारती और हमारे प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके उपरांत वर्तमान अध्यक्ष अनीता सिंह का अध्यक्षीय स्वागत भाषण दिया गया। इसके बाद शाखा के सचिव गणेश धाकड़ द्वारा वर्ष 2021-22 में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन पढ़ा गया एवं शाखा के कोषाध्यक्ष राजकुमार बिंदल द्वारा वर्ष 2021- 22 के वर्ष भर के कोष का ब्यौरा दिया गया। मंच संचालन तरुण अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों के द्वारा शाखा के नवीन अध्यक्ष संजीव जैन सहित उनकी टीम के गणेश धाकड़ व सुकेश मित्तल का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!