छिड़काव करते समय कीटनाशक किसान के मुंह में गया, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम लुकवासा में खेत में छिड़काव करते समय कीटनाशक किसान के मुंह में चला गया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर अवस्था में किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार सुखलाल निवासी लुकवासा 40 वर्ष खेत पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था उसी समय कीटनाशक उसके मुंह में चला गया और उसकी हालत खराब होने लगी। किसान ने हालत खराब होने की जानकारी अपने बेटे मिथुन को फोन पर दी जिस पर लड़का खेत पर पहुंचा और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।