शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले छोटू पुत्र कमलू जाटव का आतंक बना हुआ है। यह युवक नशे का आदी है और नशे के लिए वह किसी को भी फोन करता है और बीयर की बोतल से लेकर रूपए मांगता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी से लेकर हरिजन एक्ट में फंसाने की बात कहता है। मामले की श्किायत पर पुलिस पर पहुंची तो कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ताजा मामला इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले राजेन्द्र बाथम उर्फ राजू से संबंधित है, जिनसे छोटू जाटव ने फोन पर बियर की मांग कर डाली। और मांग पूरी न होने पर छोटू ने राजेन्द्र जाटव के घर पत्थर बरसा दिए।पूरी घटना राजेन्द्र के घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इसके साथ ही छोटू का राजेन्द्र से फोन पर बियर मांगने का ऑडियो भी सामने आया है।






Be First to Comment