शिवपुरी। सीएम हेल्प लाइन नंबर 181 पर एक युवक ने शिकायत कर दी कि फर्जी डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर उसका दांत उखाड़ दिया। शिकायत पर करैरा बीएमओ स्टाफ के साथ क्लीनिक पर पहुंचे तो फर्जी डॉक्टर क्लीनिक बंद करके गायब हो गया। जानकारी के मुताबिक राहुल नाम के युवक ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की है कि दांत में दर्द होने पर मनोज कुशवाह के क्लीनिक पर पहुंचा था।
मनोज कुशवाह ने इंजेक्शन लगाकर दांत ही उखाड़ दिया। सीएम हेल्प लाइन शिकायत पर बीएमओ डॉ संत कुमार शर्मा, डॉ देवेंद्र खरे, फार्मासिस्ट विशाल कपूर आदि जांच करने के लिए क्लीनिक पर पहुंचे। टीम के आने की भनक लगने पर फर्जी डॉक्टर क्लीनिक बंद करके गायब हो गया। फिलहाल क्लीनिक बंद कराकर संबंधित को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं मामले में शिकायतकर्ता से संपर्क किया तो उसका कॉल रिसीव नहीं हो रहा है। बीएमओ संत कुमार शर्मा का कहना है कि पूरी जांच के बाद मामले में कार्रवाई करेंगे।






Be First to Comment