Press "Enter" to skip to content

तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतन्त्र सम्मान दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी। खरीद फरोख्त की राजनीती को ठुकराकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के द्वारा मप्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दिन 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालकर  ‘लोकतन्त्र सम्मान दिबस’ मनाया पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवपुरी जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई। यात्रा प्रारम्भ करने से पहले गांधी आश्रम पर झंडा वंदन कर राष्ट्रगीत गाकर गांधीजी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का बाचन किया गया तथा कमलनाथ के संदेश का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में कई महिला, पुरूष पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!