Press "Enter" to skip to content

पूर्व राजस्व मंत्री नन्नाजी पंचतत्व में विलीन / Shivpuri News

पिछोर में राजकीय‎ सम्मान से हुई अंत्येष्टि‎

पिछोर/शिवपुरी‎ मध्यप्रदेश की पहली विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व राजस्व‎ मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता “नन्नाजी””‎ का पिछोर में गुरुवार को राजकीय‎ सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया ‎गया। समाज के गहोई धर्मशाला में‎ सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक‎ श्रद्धांजलि सभा चली। इसके बाद‎ खुले वाहन में अर्थी सजाकर मुख्य‎ मार्गों से होकर मुक्तिधाम तक ले जाई‎ गई, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ‎ अंत्येष्टि की गई।‎ पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता की‎ अंत्येष्टि में मप्र शासन के राज्य मंत्री‎ सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, गुना-शिवपुरी‎ सांसद केपी यादव, कोलारस‎ विधायक वीरेंद्र रघुबंशी, पिछोर‎ विधायक केपी सिंह, मप्र भाजपा प्रदेश‎ महामंत्री रणवीर रावत, राघवेंद्र शर्मा,‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ पूर्व विधायक रमेश खटीक, जसवंत‎ जाटव, नरेंद्र बिरथरे, भाजपा जिला‎ अध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री‎ सोनू बिरथरे, गगन खटीक, प्रीतम सिंह‎ लोधी, पूर्व जिला महामंत्री जगराम‎ यादव, ओमप्रकाश गुरु एवं भाजपा‎ पदाधिकारी मौजूद थे।‎

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!