Press "Enter" to skip to content

कोविड-19 वैक्सीन में लापरवाही पर नाराज हुए कलेक्टर / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त न करने पर असन्नता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रदेश सहित जिला विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी से जूझ रहा है जिसमें विगत एक वर्ष से जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को समय-समय पर वैक्सीनेशन के लक्ष्य प्रदाय किए जाते है। इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को गत दिवस प्रदाय किए गए लक्ष्य को पूर्ण न करने पर स्वास्थ्य कर्मी शानू खांन, सीमा साहू, पुष्पलता पाण्डे, बलजिंदर कौर, ललिता श्रीवास्तव, विजया अरोरा को चेतावनी पत्र जारी करके अप्रसन्नता व्यक्त की है। जबकि कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ममता जोशी, सोनम भदौरिया, संगीता साहू, नौसीन खांन के कार्य की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!