बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के पचीपुरा तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य रही निर्माण कंपनी की एलएनटी मशीन से नीचे तालाब में गिरने से मशीन ऑपरेटर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बैराड़ क्षेत्र के तालाबों में निर्माण कार्य कर रही राजस्थान की गुडविल कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर धनराज (19) पुत्र जानकी मोगिया निवासी सुकेत जिला कोटा राजस्थान मशीन को मंगलवार सुबह पचीपुरा तालाब चल रहे निर्माण कार्य के लिए तालाब में मशीन चला रहा था। तभी अचानक एलएनटी मशीन के गहरे गड्ढे में चली गई। इससे मशीन ऑपरेटर धनराज मशीन से नीचे गिरकर तालाब के पानी में डूब गया। ऑपरेटर के डूबने की सूचना मजदूरों व ग्रामीणों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कंपनी कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से धनराज के शव को तालाब से बाहर निकालकर बैराड़ अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस द्वारा पीएम करा मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में ले लिया है।

एलएनटी मशीन तालाब में गिरी, ऑपरेटर की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment