िशवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन एवं भाजपा शिवपुरी जिला प्रभारी उमेश शुक्ला की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने संगठन व कार्य को गति देने के लिए जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं को संगठन की द्ष्टि से शिवपुरी जिले के समस्त मंडलों में मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे ने बताया कि विधानसभा शिवपुरी से शिवपुरी नगर अशोक खंडेलवाल, पुरानी शिवपुरी दिलीप मुदगल, शिवपुरी ग्रामीण नवाबसिंह कुशवाह, खोड़ से दिनेश रावत को मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा करैरा में करैरा से गगन खटीक, दिनारा जयप्रकाश सोनी, नरवर मनीष अग्रवालए, करही मुकेश खटीक, कैलाश कुशवाह, सिरसौद से राकेश गुप्ता, राजनारायण गुप्ता को बनाया गया है। पोहरी विधानसभा से अजय जुनेजा, पवन जैन, बैराडत्र से प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, सुभाषपुरा.मुढैरी से पृथ्वीराज जादौन, सतनबाड़ा नरवर ग्रामीण से नरोत्तम रावत को मंडल प्रभारी बनाया गया है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र से खनियांधाना प्रहलाद यादव, सुनील गुप्ताए बामौरकला से नरेंद्र सिकरवारए भौंती से ओमप्रकाश जैन, मायापुर से रामकरण यादव, हरीओम रघुवंशी, कोलारस विधानसभा से कोलारस से हेमंत ओझा, बदरवास विपिन खेमरिया, रन्नौद विकास पाठक, खरई से अवतारसिंह गुर्जर, हेमपाल दांगी व लुकवासा से मुकेश चौहान को मंडल प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा ने किए मंडल प्रभारी नियुक्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment