शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में शाकिर खान पुत्र इदा खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी ने बताया कि नगर पालिका में आवास योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। नपा की ओर से हमारा अनुदान स्वीकृत भी कर दिया गया था लेकिन उसे पास न करने के कारण हमारे खाते में आज दिनांक तक रुपए नहीं आ पाए हैं। परिवार के साथ जनसुनवाई में आए शाकिर ने बताया कि वह विकलांग है और हाथ ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। अनुदान राशि के चक्कर में उसने अपना मकान तुड़वा दिया अब रहने की भी कोई व्यवस्था नहीं है और न ही कोई किराए से मकान देने को तैयार है। वहीं ऑडिट वाले भी ऑडिट करने से मना कर रहे हैं। इसलिए मेरी आवास योजना की राशि खाते में डलवाई जाए जिससे मैं मकान बनवा सकूं।

आवास योजना की नहीं मिली अनुदान राशि, जनसुनवाई में की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment