शिवपुरी। शहर की गायत्री कॉलोनी शिवपुरी निवासी 35 साल के हवाई की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने उसके दोनों साथियों पर हत्या की आशंका जताई है। जबकि ऑटो चालक हलवाई गाड़ी पलटने की बात कह रहा है। लेकिन तीसरा साथी कैश सहित गायब है। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कल्लू (35) पुत्र रमेश कुशवाह निवासी गायत्री कॉलोनी शिवपुरी की जिला
अस्पताल शिवपुरी में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद साथी बट्टा कुशवाह ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। बट्टा कुशवाह ने बताया कि वह कल्लू और मुकेश के साथ त्रयोदशी का खाना बनाने के बाद भुगतान लेने रविवार को अमरपुर गांव गए थे। लौटते समय परिच्छा के पास रात 9:30 बजे उनका ऑटो पलट गया। हादसे में कल्लू कुशवाह घायल हो गया। मृतक के शरीर पर खरोंच, पैर टूटा और सिर पर चोट के निशान हैं। इसलिए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। साथ ही 12 हजार रु. कैश के साथ तीसरा साथी मुकेश कुशवाह गायब है। साथ ही हादसे के बाद रात में परिजनों को भी सूचना नहीं दी।






Be First to Comment