Press "Enter" to skip to content

चरवाहे की कुएं में गिरने से मौत / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ खोड़ चौकी क्षेत्र में सोमवार की‎ दोपहर फूलसिंह (55) पुत्र नाथूराम‎ जाटव निवासी हिम्मतपुर अपने‎ आठ साल के बेटे राजकुमार के संग‎ बकरियां चराने गया था। बताया जा‎ रहा है कि बकरियों को खिलाने के‎ लिए कुएं के किनारे पेड़ की पत्तियां‎ काट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित‎ होकर फूलसिंह कुएं में गिर गया।‎ बेटे ने पिता के बाहर आने का‎ इंतजार किया, जब कुएं के अंदर से‎ हलचल बंद हुई तो दौड़कर गांव‎ गया। लोगों को पिता के कुएं में गिरने‎ की बात बताई। ग्रामीण मौके पर‎ पहुंचे और फूलसिंह को बाहर‎ निकाला। लेकिन तब तक उसकी‎ मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग‎ कायम कर लिया है।‎

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!