शिवपुरी। आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 10 जनवरी को स्थानीय चिकित्सा विभाग की टीम के तत्वाधन में राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक द्वारा वाहिनी चिकित्सालय में कोविड-19 ओमीक्रोन वैरिएंट संबंधी कोविड वैक्सीन का तीसरा बूस्टर डोज लगवाकर वैक्सीनेशन की शुरूआत की।
कोविड-19 ओमीक्रोन वैरिएंट से बचाव हेतु वाहिनी में पदस्थ पदाधिकारियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया तथा समस्त शिवपुरी के सीनियर सिटीजन से भी बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह किया गया। इस दौरान उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वज्ञरा वाहिनी में कार्यरत सभी पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन से संबंधित फायदों के बारे में अवगत कराया कि बूस्टर डोज वैक्सीन हमारे शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी जनरेट करने का काम करती है और शरीर की प्रतिरोधक क्ष्ज्ञमता को विकसित करने में सहायक है। तथा बताया कि दूसरा डोज लगने के 9 माह बाद तीसरा डोज लगाया जाएगा। वाहिनी के 120 पदाधिकारियों को तीसरा बूस्टर डोज लगाया गया। राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा ओमीक्रोन से बचने के लिए मास्क लगाने तथा सुरक्षित दूरी का पालन करने के लिए निर्देशित किया।






Be First to Comment