Press "Enter" to skip to content

मंगलम में 12 जनवरी को बूस्टर डोज के कैम्प का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था मंगलम में 12 जनवरी को कोरोना से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाने के कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पेंशनर्स एसोसिएशन एवं वरिष्ठ नागरिक संघ की जिला ईकाइ शिवपुरी के तत्वाधान में बुजुर्गो को बूस्टर डोज दिया जाएगा।

टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नागरिकों को पूर्व में लग चुकी वैक्सीन अनुसार शिविर में कोवैक्सीन और कोविशील्ड लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। टीका लगवाने के इच्छुक बुजुर्ग अपने साथ आधार कार्ड आवश्यक रूप से लेकर आएं। वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक राजेंद्र मजेजी और पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बुजुर्ग नागरिकों से बूस्टर डोज लगवाकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। बूस्टर डोज उन बुजुर्गो को लगाए जाएंगे जिन्हें कोरोना के दोनों टीके पूर्व में लगभग 9 माह पूर्व लग चुके हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!