Press "Enter" to skip to content

कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन होने पर 6 दुकानें सील, 50 लोगों के चालान काटे / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर सहित जिले में कोरोना मरीज लगातार सामने आ रहे हैं, फिर भी बाजार में लोग कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे। प्रशासन, पुलिस व निकाय के अधिकारी शनिवार की शाम टीम बनाकर बाजार में उतरे। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन मिलने पर छह दुकानों को सील कर दिया है। इसके अलावा 50 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं। अपर कलेक्टर, एसडीओपी अजय भार्गव, सीएमओ शैलेश अवस्थी, टीआई सुनील खेमरिया, ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह,नगर पालिका एसआई योगेश शर्मा अमले के साथ शनिवार की शाम गांधी चौक मार्केट पहुंचे।

यहां श्री एंपोरियम दुकान पर मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था। लापरवाही के चलते एडीएम ने दुकान सील करवा दी। मिर्ची बाजार होते हुए न्यू ब्लॉक पहुंचे मोबाइल व टीवी दुकान पर भी गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा था। दुकान को सील कर दिया। आगे लक्ष्मीनिवास पर राठी सेल्स पर भी यही हालात मिले, दुकान सील कर दी। वर्द्धमान कॉम्पलैक्स में एक साथ तीन दुकानों को सील करवा दिया। करीब छह दुकानों को एक दिन के लिए सील कर दिया है। लिखित आश्वासन और चालानी कार्रवाई के बाद दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारी कमलागंज होते हुए माधव चौक पहुंचे। इस दौरान बिना मास्क घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। 50 से अधिक चालान काटकर मास्क पहनने की समझाइश दी गई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!