Press "Enter" to skip to content

कलाकार मिलन समारोह 9 जनवरी को / Shivpuri News

शिवपुरी शहर में पहली बार कलाकार मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फिल्म जगत से जुड़े एक्टर, सिंगर, डांसर, मॉडल, डायरेक्टर, कैमरामैन, मैकअप आर्टिस्ट, म्यूजिशियन, इत्यादि को एकत्रित कर भविष्य में शिवपुरी में फिल्म निर्माण, वेब सीरीज, बॉलीवुड गाने, धारावाहिक, शार्ट फिल्में इत्यादि का निर्माण करने को लेकर चर्चा की जाएगी, तथा इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां भी तलाशी जायेंगी।

यह मिलन समारोह फिजिकल रोड़ पर स्थित ऋषि मैरिज गार्डन, होटल कैसल इन पर रविवार दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में नटखट सिनेमा,पीहू फिल्म प्रोडक्शन,प्रो. स्टूडियो, साकार फिल्म्स,विराट फिल्म प्रोडक्शन इत्यादि और अन्य सभी मिलकर शहर को फिल्म जगत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। इस कलाकार फिल्म समारोह में सभी कलाकारों से अनुरोध किया गया है कि वे अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही आएं बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!