िशवपुरी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में रोष जाहिर करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में मौन धरना दिया। धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। धरने में शामिल भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर ही पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ इतना गंभीर खिलबाड़ किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अलगाववादियों और पाकिस्तान समर्थकों के साथ खड़ी रहती है। ऐसा कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान से समय-समय पर जाहिर हुआ है। कांग्रेस की पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलबाड़ करने का षडयंत्र रचा है। जिला महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि पंजाब में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। कांग्रेस को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में हार का भय सता रहा है इसलिए वह ओछी हरकतों पर उतर आई है। जिला महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे ने कहा कि राष्ट्र नायक के प्राणों को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास राष्ट्रदोही ताकतें ही कर सकते हैं। पंजाब सरकार की असक्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसी घड़ी में कैसे अांखे मूंद सकता है। पंजाब सरकार का यह कृत्य समस्त राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है ही पर उसके राष्ट्र विरोधी चरित्र को भी उजागर करता है। इस दौरान राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, ओमी जैन, अशोक खंडेलवाल, राकेश गुप्ता, मंजुला जैन, पृथ्वीराज जादौन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम बघेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नफीश खान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय कुशवाह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा इक्वाल खान, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, जण्डेल गुर्जर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, प्रभात मिश्रा, ववीता राठौर, लक्ष्मी कुशवाह, ऊषा भार्गव, पल्लवी शर्मा, गिरिजा तिवारी सकुंतला शर्मा, पार्वती जाटव, लक्ष्मी कुशवाह वीरेंद्र रावत, सद्दाम, राजा यादव, राहुल खटीक, गणेश धाकड़, प्रतीक शर्मा, राजू शर्मा, श्याम परिहार, अनिल शर्मा, संजय कुशवाह, लव अग्रवाल, राजीव जैन, गोलू व्यास, ज्योति यादव, राधा ओझा, नीलू बाथम, मिथलेश ओझा, नीलम बघेल, चंद्र मेहता, अजय जुनेजा, अनिल बघेल आदि ने भी रोष प्रकट किया।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के खिलाफ शिवपुरी में भाजपा ने दिया मौन धरना, सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment