Press "Enter" to skip to content

काम कर रहे कारीगराें पर छज्जे की बाउंड्री गिरी, एक की मौत, तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के झांसी तिराहे िस्थत कृष्णपुरम कॉलाेनी से आ रही है। यहां एक मकान के निर्माण कार्य में लगे कारीगरों पर छज्जे की बाउंड्री आकर गिर गई। घटना में एक कारीगर की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मजदूर कपिल जाटव व सचिन जाटव निवासी बड़ापुरा शिवपुरी कृष्णपुरम कॉलोनी में विवेक शर्मा के मकान पर निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से कपिल व सचिन उसमें दब गए। वहीं ममता शर्मा व कृष्णा भी छज्जा गिरने से चोटिल हो गए। आसपास ले लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल इलाज के लिए आए। जहां कपिल जाटव की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और मकान मालिक को मौके पर बुलाने की बात कहने लगे। मामला बढ़ता देख टीआई सुनील खेमरिया ने उन्हें समझाईश दी जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!