शिवपुरी। करैरा के टोड़ा पिछोर गांव में सिद्ध बाबा मंदिर से गुरुवार की सुबह अज्ञात बदमाश पुजारी कैश से भरी थैली व मोबाइल चुराकर ले गया। पुजारी नहाकर लौटा तो बैग सहित 1.03 लाख रु. कैश गायब था। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कमल दास (40) पुत्र जगराम पुजारी निवासी ग्राम टोड़ा रामपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फोरलेन हाइवे किनारे स्थित सिद्ध बाबा का मंदिर का पुजारी है। गुरुवार की सुबह 5:30 बजे नहाने चला गया। मंदिर का ताला नहीं लगा था, जब लौटकर आया तो थैली गायब मिली। थैली में 1 लाख 3 हजार 500 रुपए और एंड्राइड मोबाइल रखा था। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कैश मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किया था।

पुजारी जी नहाने गए, उधर चोर ले गए 1 लाख व मोबाइल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment