शिवपुरी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने वालों के खिलाफ यातायात व नपा द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को भी चालानी कार्रवाई की गई। यातायात विभाग ने उन लोगों के चालान काटे जो बिना मास्क के थे। कुछ वाहन चालक यातायात विभाग की कार्रवाई होते ेदेख भागते नजर आए। वहीं नो एंट्री में जो वाहन पकड़ में आए हैं उन्हें कठोर सबक सिखाने के लिए यातायात विभाग द्वारा 5 हजार की चालानी रसीद काटी जा रही है। बड़ा जुर्माना भुगतने पर विवश वाहन चालक नो एंट्री में पुन: आने से तौबा-तौबा करने की िस्थति में आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से यातायात विभाग अभियान स्तर पर नगर में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों की धरपकड़ कर रहा है। नो एंट्री का पालन पूरी तरह हो इसके लिए यातायात विभाग ने 5 हजार की चालानी कार्रवाई तय कर रखी है। बड़ी राशि जुर्माने में जाने से आहत वाहन चालक यह फरियाद भी कर रहे हैं कि इस बार छोड़ दो आगे से गलती नहीं होगी। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि एसपी, कलेक्टर के आदेश पर हम नो एंट्री का पालन पूरी मुश्तैदी से करा रहे हैं। जो वाहन चालक छोटे और सकरे मार्गों से शहर में प्रवेश कर रहे हैं उनसे 5 हजार रुपए का जुर्माना चालान काटकर वसूला जा रहा है। इन रास्तों पर भी गार्टर एवं बेरिकेट्स लगाकर भारी वाहनों को शहर में नहीं आने देंगे।

बिना मास्क के लोगों को देख कर आई पुलिस, पुलिस को देख कर भागे लोग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment