शिवपुरी। शरीर सौष्ठव में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए गुना के होटल प्रेमश्री में एक दिवसीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के दूर-दराज इलाकों से कई प्रतिभागी आए जिन्होंने अपने शरीर सौष्ठव को लेकर प्रदर्शन किया। यहां शिवपुरी जिला मुख्यालय से मोनू शाक्य जो कि विशेष रूप से मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्टेज मार्शल के रूप में शामिल हुए। यहां प्रतिभागियों में मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में सभी मध्यप्रदेश बॉडीबिल्डिंग टीम ने भाग लिया जिसमें शिवपुरी के बॉडी बिल्डिंग टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए जिन्हेांने इस प्रतियिोगिता में भाग लिया यहां प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 80किग्रा में राजेन्द्र धाकड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और जूनियर वर्ग में अभिषेक गोयल ने 65किग्रा में तृतीय स्थान, अंकित कुशवाह ने 60 किग्रा में प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान अभिषेक यादव अंश माहोर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया और मैंस फिजिक्स में तीसरा स्थान रंजीत रंधावा 5.9 ऊंचाई में और मैन फिजिक्स में तीसरा स्थान आसिफ खान 5.5ऊंचाई में प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शिवपुरी जिला मुख्यालय के मोनू शाक्य मध्यप्रदेश बॉडीबिल्डिंग स्टेजमार्शल की भूमिका निभाते हुए नजर आए जिन्होंने यहां बॉडी बिल्डिरों को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान और अन्य आयोजनों के बारे में भी बताया।

मप्र बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News





Be First to Comment