Press "Enter" to skip to content

दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला, ले गई नकदी व जेवरात, पति ने लगाई एसपी से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की पत्नी को उसके पड़ौस में रहने वाला युवक अपने साथ भगा कर ले गया। भागने से पहले महिला घर में रखे जेवर व नकदी अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे भी है। मामले को लेकर युवक ने एसपी से गुहार लगाई और अपनी पत्नी को खोजने तथा भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ठकुरपुरा में रहने वाले आनंद जाटव ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। उसकी शादी रीना जाटव के साथ हुई थी तथा शादी के बाद उसके दो बच्चे भी है। 23 जुलाई 2020 को रात के समय उसकी पत्नी अचानक बिना बताए कहीं चली गई जब सुबह आंख खुली तो रीना कहीं दिखाई नहीं दी जिसके पास आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। घर में देखा तो अलमारी में रखे 12 हजार नकदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। तभी उसे किसी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रदीप जाटव के साथ भाग गई है। अपनी शिकायत में युवक ने बताया कि प्रदीप जाटव उसकी पत्नी के साथ कोई भी घटना घटित कर सकता है। इसलिए प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई कर मेरी पत्नी को बरामद किया जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!