Press "Enter" to skip to content

पार्टी के लिए ग्रामीणों ने लूटा बकरों से भरा पलटा हुआ ट्रक… / Shivpuri News

-पुलिस की लाठियां खाने के बाद भी नहीं छोड़े बकरों के शव

शिवपुरी।-शिवपुरी से हैदराबाद जा रहा बकरों से भरा एक ट्रक पलटने के बाद ग्रामीणों द्वारा उस ट्रक को लूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में ग्रामीण जिंदे तो जिंदे मरे हुए बकरों को भी पार्टी के लिए लूट कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि ग्रामीणों ने लूट की इस वारदात को पुलिस के सामने ही अंजाम दे डाला। पुलिस को बकरों की लूट रोकने के लिए ग्रामीणों पर लाठियां भांजनी पड़ीं, लेकिन ग्रामीण लाठियां खाने के बाद भी वह बकरों के शवों को छोड़ने तैयार नहीं थे।

रविवार की शाम शिवपुरी से एक ट्रक एक सैंकड़ा से अधिक बकरे भर कर हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। ट्रक जैसे ही देर रात 2 बजे सिरोंज की कांकरखेड़ी घाटी पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में  अमोला के एक मजदूर सचिन खटीक की ट्रक में दबने से मौत हो गई, बाबजूद इसके यहां  से गुजरने वाले लोगों ने मदद की जगह वहां लूट मचा दी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!