शिवपुरी। जिला अस्पताल आए दिन चोरी की वारदात घटित हो रही है। सोमवार को तो चोर ऑक्सीजन की पाइप लाइन तक चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना का खुलासा तब हुआ जब अस्पताल के स्टाफ ने टेस्टिंग के लिए ऑक्सीजन प्लांट चालू किया और ऑक्सीजन वार्ड तक पहुंचने की बजाय हवा में फैलने लगी। स्टाफ ने छत पर जाकर देखा तो पूरी पाइप लाइन गायब थी।
सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि सोमवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच एक चोर प्ले ग्राउंड की तरफ से अस्पताल की छत ओर चढ़ा और उसने पाइप लाइन को तोड़कर बायो वेस्ट मटेरियल एकत्रित करने वाली थैली भरकर ले गया। चोर इस घटना को अंजाम देने के बाद एक बार फिर से चोरी करने वहां आया था।
पूर्व में भी हुई है चोरी
यह पहली बार नहीं है, जब अस्पताल से ऑक्सीजन पाइप लाइन चोरी हुई हो, उससे पहले भी ऑपरेशन थिएटर के अंदर से ऑक्सीजन की पाइप लाइन चोरी की गई थी। प्रबंधन न तो पुलिस के पास गया और न ही चोरी की वारदातों की तह तक जाने का प्रयास किया।






Be First to Comment