शिवपुरी। सरकार के महत्वपूर्ण अभियान विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के दौरान लापरवाही बरतने वाले 20 स्कूलों के प्राचार्य को नोटिस देकर पूछा गया है कि आखिर उन्होंने इस अभियान में लापरवाही क्यों बरती। जवाब ना देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी डीईओ द्वारा जारी किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा 15-18 वर्ष के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरते जाने पर 20 शासकीय शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।
प्राचार्यों को जारी कारण बताओ नोटिसों में विकासखंड शिवपुरी के हाई स्कूल कलोथरा, हाई स्कूल कुंवरपुर,अनु.प्राप्त हाईस्कूल जे.जे.आर.शिवपुरी, विकासखंड बदरवास में उत्कृष्ट बदरवास, शा कन्या बदरवास, शा उमावि रन्नौद, शा.उमावि खतौरा, विकासखंड करैरा में डामरौनकलां, करैरा, विकासखंड नरवर में कन्या नरवर,मगरौनी, विकासखंड पोहरी में हाईस्कूल बिलौआ, हाई स्कूल बमरा, हाईस्कूल भिलोडी, विकासखंड पिछोर में हाईस्कूल तिजारपुर, हाई स्कूल उमरीकलां, हाईस्कूल सेमरी, विकासखंड खनियांधाना के बामौरकलां, कन्या खनियांधाना, मॉडल खनियांधाना शामिल है।






Be First to Comment