शिवपुरी। ग्राम पंचायत सेंवढ़ में सरपंच, सचिव व इंजीनियर ने मिलकर ग्राम का विकास करने की जगह अपना विकास कर लिया। मामले को लेकर ग्राम के नागरिक वीरेंद्र धाकड़ ने जनसुनवाई में शिकायत की है।
धाकड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत सेंवढ़ में सरपंच पुष्पा सेन, सचिव आजाद खान जो पूर्व में पदस्थ थ्ज्ञे उन्होंने भारी अनियमितता की है। गांव में न तो खरंजे का निर्माण किया गया और न ही सीसी रोड डाली गई है। जो तालाब एवं तलैयों का निर्माण होना थ्ज्ञा वह भी मौके पर नहीं बनाई गई और फर्जी बिल लगाकर सरपंच, सचिव व इंजीनियरों ने पूरा भुगतान निकाल लिया गया। इसी तरह रोजगार गारंटी योजना में भी फर्जी मस्टर रोल भरकर हाजिरी दर्शाकर रुपयों का आहरण किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों के आधार कार्ड ले लिए गए मगर बैंक खाता सरपंच, सचिवों ने अपने ही लोगों के लगाकर उसमें पैसा डलवा लिया, यदि इसकी जांच हो जाए तो लाखों का भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा। गांव के समीप बरकेश्वर नाले पर स्टॉप डेम नहीं बनाए गए जबकि भुगतान निकाल लिया गया। पुलिया का निर्माण नहीं कराकर भुगतान करा लिया गया। इसी तरह अन्य कामों में भी भ्रष्टाचार किया गया जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं इस भ्रष्टाचार को रोकिए और गांव का विकास करवाइए।






Be First to Comment