शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर संगठन के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है। इस के तहत मण्डल विस्तारक, अध्यक्ष कार्यशाला का आयोजन 6 जनवरी को किया जा रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन बदरवास के अनुभव गार्डन में किया जाएगा। यह कार्यशाला चार जिलों की हो रही है। जिसमें गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर के मंडल अध्यक्ष, िजलाध्यक्ष, संगठन जिला प्रभारी, जिला महामंत्री योजना का प्रभारी, जिला कार्यालय मंत्री मौजूद रहेेंगे। सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र, बूथ विस्तारक योजना की विस्तारित जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला का समापन शाम 4:30 बजे होगा। कार्यशाला के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूर्णत: पालन किया जाएगा।

भाजपा मंडल विस्तारक, अध्यक्ष कार्यशाला 6 जनवरी को / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment