िशवपुरी। जिले की नगर परिषद बैराड़ में पदस्थ सीएमओ व दो अन्य के खिलाफ लोकायुक्त में जांच प्रतिवेदन ढाई साल बाद भी नहीं भेजा जा सका है। नगरीय प्रशासन विभाग ने संभागीय संयुक्त संचालक को पत्र जारी कर 4 जनवरी तक जांच प्रतिवेदन मांगा है। जानकारी के अनुसार बैराड़ सीएमओ अजीज खान श्योपुर के विजयपुर में सीएमओ थे, तब उनके व नपाध्यक्ष रिंकी प्रदीप गाेयल व उपयंत्री अभय प्रतापसिंह चौहान के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की गई।
लोकायुक्त प्रकरण को सौंपने के लिए संचालनालय ने 15 मई 2019 को पत्र जारी कर शिकायत का बिंदुवारतथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन मांगा था। जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने पर 21 जून 2019, 11 नवंबर 2019, 10 दिसंबर 2019, 31 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020, 12 अक्टूबर 2020, 5 जनवरी 2021, 26 जून 2021 द्वारा भी स्मरण कराया। लेकिन जांच प्रतिवेदन आज तक प्राप्त नहीं हुआ। इस प्रकरण में जांच प्रतिवेदन सहित 4 जनवरी 2022 को लोकायुक्त के समक्ष साक्ष्य नियत है।






Be First to Comment