शिवपुरी। बिजली चोरी करने वालों की अब शामत आन पड़ी है बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अब विद्युत विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बीते रोज शहर के इंदिरा कॉलोनी में विद्युत विभाग के एई नरेंद्र सिंह तनबरिया के द्वारा अचानक छापामार कार्यवाही की गई जिसमें 50 हीटर जलते हुए पाए जाने पर जप्त किए गए और 65 अवैध कनेक्शन जो कुंदी डालकर चोरी से लाइट जला रहे थे वह भी काटे गए और उन्हें हिदायत दी गई कि यदि वह ऐसा करते दोबारा पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। श्री तनवरिया ने बताया कि शहर में कई क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहां पर बिजली चोरी की अधिकता होने के कारण लगातार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं और बिल जमा करने वाले लोगों को इसी कारण परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे इसमें अब सख्त कार्यवाही भी की जाएंगी। आपको बता दें कि इंदिरा कॉलोनी में पिछले 5 दिन में तीन ट्रांसफार्मर बदले गए हैं बिजली बिल जमा करने वालों की परेशानी को देखते हुए विद्युत विभाग ने अब यह कार्रवाई की है।

विद्युत विभाग ने कसी विद्युत चोरी करने वालों पर लगाम, इंदिरा कॉलोनी से जप्त किए 50 हीटर , काटे 65 अवैध कनेक्शन
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment