Press "Enter" to skip to content

वैक्सीनेशन अभियान : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने केंद्रों  पर जाकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन / Shivpuri News

15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगा टीका

शिवपुरी। पूरे प्रदेश के साथ ही शिवपुरी जिले में भी 3 जनवरी को 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। जिले में सभी विकासखंडों में साढ़े 3 सौ से अधिक केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शिक्षण संस्थाओं, स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर भी केंद्र बनाए गए हैं। बच्चों में भी वैक्सीनेशन के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से वायुदूत ऐप और स्वच्छता ऐप भी डाउनलोड करने को कहा और बच्चों को जानकारी भी दी। बच्चों को बताया कि यह वैक्सीन सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है। जिन्होंने आज वैक्सीन लगवाई है वह अपने अन्य दोस्तों को भी बताएं। साथ ही स्कूल संचालकों व स्टाफ से भी कहा है कि बच्चों को संपर्क कर बुलाए और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण कराएं। इसमें प्रशासनिक अमले के साथ ही सभी स्कूलों, जनप्रतिनिधिगण सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए सभी सक्रिय होकर अभियान में भागीदारी करें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!