Press "Enter" to skip to content

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पोहरी पहुंचे पूर्व विधायक भारती, हुआ स्वागत / Shivpuri News

पोहरी। पोहरी नगर में राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद पूर्व विधायक प्रहलाद भारती मंगलवार को जनता के बीच आभार व्यक्त करने आए। इसी बीच जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने पूर्व विधायक हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तक निगम में उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती का नगर मेंस्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ क्षेत्र की जनता एव भाजपा कार्यकताओं ने पूर्व विधायक प्रहलाद भारती का जोरदार स्वागत किया व जगह-जगह फलों सहित मिठाइयों से तौला।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने क्षेत्र की जनता सहित भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया जो मुझे क्षेत्र की जनता ने 10 साल विधायक रहा तब प्यार दिया एवं में 3 साल विधायक नहीं था तब भी स्नेह दिया और आज जी मुझे प्यार दिया है उसका आभारी हूं। इसके साथ ही भारती का सिंहनिवास, ठर्रा, सिरसौद, आकुर्सी, मारोरा, परीक्षा, मचाकला, देवरी पचौरा, पिपरघार, पोहरी, सोनीपुरा पर स्वागत हुआ।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!