शिवपुरी। शहर की मुख्य सड़कों का हाल तो किसी ने छिपा नहीं है। लंबे समय के बाद थीम रोड लगभग पूरा होने की स्थिति में आई है। झांसी तिराहे से हवाई पट्टी की ओर जाने वाली दूसरी थीम रोड सालों से बदहाल पड़ी हुई है। शहर के तीनों बायपास को जोड़ने वाली सड़की की हालत भी खस्ता है। इन सब के बीच अब शहर की आंतरिक सड़कों का जाल भी टूट रहा है। कॉलोनियों में सड़की की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। जलावर्धन योजना के तहत कॉलोनियों में कनेक्शन पहुंचाने के लिए शहर की पहले से बनी बनाई सड़कें दोबारा खोद दी गई थीं। इससे करोड़ों रुपये की सड़कों को नुकसान हुआ। सभी वार्ड में पहले से बनी हुई सड़कें खोद दी गईं। नियमानुसार पाइप लाइन डालने का काम करने वाली कंपनी को सड़कों को वापस से लेवल करके देना था। कंपनी ने यह काम किया नहीं तो इसके के लिए रेस्टोरेशन का टेंडर निकाला गया। अब दिसंबर की शुरुआत से यह काम भी बंद पड़ा हुआ है। नगर पालिका और ठेकेदार के बीच की ठनाठनी में शहर के 39 वार्डों की करीब 200 सड़कों का काम बंद पड़ा है। इससे हर कॉलोनी में कीचड़ हो रही है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का वाहन निकालना तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

शहर की सड़कें बदहाल, वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment