कायस्थ विभूषण शारदा शरण श्रीवास्तव की 1वीं पुण्यतिथि मनाई
शिवपुरी। कायस्थ विभूषण कायस्थ रत्न, कायस्थ पुरोधा, जैसी अनेकों उपाधियों से विभूषित स्वर्गीय शारदा शरण श्रीवास्तव की 11 वीं पुण्यतिथि पर कायस्थ समाज एवं प्रमुख समाजसेवियों द्वारा उन्हें याद किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की समाज के गठन तथा मंदिर निर्माण में शारदा भाई साहब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता शहर की विभिन्न संस्थाओं के गठन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती थी । समाज तथा आम लोगों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे शिवपुरी जिले में पेंशनर एसोसिएशन का गठन करने में श्री शारदा शरण श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी । इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी श्री राकेश गुप्ता ने कहा की वे मेरे पिता तुल्य थे जटिल से जटिल समस्याओं का निराकरण करने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे इस अवसर पर उनके पुत्र जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री विवेक श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव तथा प्रमुख समाज सेवी श्री राकेश गुप्ता, मामा का धमाका के विपिन शुक्ला, मोहन मेडिकल स्टोर के दिनेश गुप्ता, सूरज जैन, डॉ दिलीप जैन, राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे,संदीप भार्गव रिंकू, योगेंद्र सिंह तोमर, महेंद्र सिंह तोमर, कमल गुप्ता, राजीव सिंह भदौरिया, राजेश वर्मा, गिरीश शर्मा, रामस्वरूप महादुले, आशुतोष एरी, राकेश कुलश्रेष्ठ, मुकेश मिश्रा, अवनीत शर्मा ने उन्हें याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की ।






Be First to Comment