Press "Enter" to skip to content

10 से लगेगी 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को तीसरी वैक्सीन / Shivpuri News

शिवपुरी। शासन द्वारा हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज देने का निर्णय लिया गया है। इन्हें 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि प्रिकॉशन डोज लेने के लिए वही व्यक्ति पात्र होगा जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूरी कर ली है। पात्र व्यक्तियों को कोविन पोर्टल द्वारा प्रिकॉशन डोज के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जायेगी। पंजीयन कराने के बाद ही प्रिकॉशन डोज लगायी जायेगी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!