श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय महाविद्यालय की एनसीसी इकाई बी1 प्लाटून के सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर गुलाब सिंह जाटव ने बताया 1 जनवरी को सुबह 9 बजे से कमान अधिकारी कर्नल धीरेंद्र सिंह और जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र सक्सेना, लेफ्टिनेंट गुलाब सिंह जाटव, केयरटेकर किरण मेहरा के नेतृत्व के शिवपुरी की घनी आबादी वाले क्षेत्र शांति नगर, झींगुरा कॉलोनी, कृष्ण पुरम कॉलोनी और संपबेल क्षेत्र में 200 एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली।
कैडेट्स के हाथों में कोरोना महामारी से बचाव वाले उपाय के नारे और सुझाव लिखे थे, साथ – साथ सभी कैडेट्स जोश और खरोश के साथ नारे भी लगा रहे थे। अंत में रैली का समापन महाविद्यालय प्रांगण में हुआ। जहां पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को संबोधित कर कहा कि अभी हमने आम जनता को इस बीमारी से बचने संदेश दिया है। आप लोग भी अपने- अपने क्षेत्र में दिखने वाले हर 15 से 18 साल तक के बच्चों को टीका लगवाने उनके माता-पिता को प्रेरित करने का कार्य करें । तभी हमारा यह कार्यक्रम सही मायने में सफल होगा। अंत में लेफ्टिनेंट गुलाब सिंह जाटव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। रैली में सीनियर अंडर ऑफिसर सतीश, सीनियर अंडर ऑफिसर जय प्रताप , अंडर ऑफिसर रोहित धाकड़ , अंडर ऑफिसर शैलेंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही।






Be First to Comment