Press "Enter" to skip to content

पर्यटक सूचना केन्द्र पर लगी है कलाकृतियों की प्रदर्शनी, आज है दूसरा दिन / Shivpuri News

हाथों से बनी कलाकृतियां बन रही आकर्षण का केन्द्र

शिवपुरी-जिले में पहली बार युवा कलाकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां हाथों से बनाकर तैयार की गई है जो कि घर की सजावट में चार-चांद लगा देती है। इस प्रकार की कलाकृतियां कुरोल्या क्रिएशन के बैनर तले कलावीथिकम के द्वारा पर्यटक सूचना केन्द्र माधव नेशनल पार्क के मुख्य द्वार के समीप झांसी रोड़ शिवपुरी पर दोप.11 बजे से सायं 5 बजे तक लगाई गई है। जिसमें कलाकृतियों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है।
जानकारी देते हुए अदिति कुरोल्या ने बताया कि इस प्रकार की कलाकृतियां का प्रदर्शन शहर में पहली बार किया जा रहा है। कलाकृति जो कि हाथों की कला के द्वारा निखारकर बनाई जा रही है जिसमें कांच, लकड़ी, गुटका कागज आदि सहित अन्य संसाधनों के रूप में उपयोग कर तैयार की जा रही है जिसका अवलोकन और क्रय करने का कार्य कलाविथिकम के रूप में कुरोल्या क्रिऐशन के द्वारा प्रदर्शन के रूप में किया जा रहा है। इस दौरान यहां इन कलाकृतियों को मूर्त रूप देने का कार्य कुरोल्या क्रिऐशन की पूनम शर्मा, पूजा जादौन, जतिन गोयल के द्वारा किया गया है जिनके द्वारा आकर्षक डिजाईन व रूप देकर आमजन का आकर्षण हो ऐसा स्वरूप प्रदान किया गया है। इन कलाकृतियों के अवलोकन और क्रय करने का अंतिम दिन रविवार को भी हो सकेगा। जहां इन कलाकृतियों का अवलोकन आमजन के लिए प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!